
उदित वाणी जमशेदपुर: न्यूवोको विस्टास कारपोरेशन लिमिटेड ने 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है.
सम्मिलित रूप से 23.82 एमएमटीपीए की उत्पादन क्षमता के साथ न्यूवोको भारत में सीमेंट का उत्पादन करने वाला पांचवां सबसे बड़ा समूह है और पूर्वी भारत में सीमेंट की अग्रणी कंपनियों में से एक है.
कंपनी के लिए समेकित सीमेंट बिक्री की मात्रा में साल-दर-साल के आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह वित्त-वर्ष 24 की पहली तिमाही में बढ़कर 5 एमएमटी तक पहुंच गई. इसी अवधि के दौरान कारोबार के संचालन से प्राप्त समेकित राजस्व साल दर साल के आधार पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,805 करोड़ रुपये हो गया.
Advertisement
<
