
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः कोल्हान मानवाधिकार संगठन (कोमासं) का 18वाँ स्थापना दिवस समारोह आगामी तीन मार्च को आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-4 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में आहूत किया जायेगा. इस अवसर पर राजस्थान सेवा सदन अस्पताल के अध्यक्ष दिलीप कुमार गोयल मुख्य अतिथि तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के संचालक सत्यप्रकाश सुधाँशु अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी कोमासं के संस्थापक जे पी सिंह तथा जितेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दी.
Advertisement
<
