उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): एस टाइप कॉलोनी, आदित्यपुर निवासी आवास बोर्ड मुख्यालय, राँची मे लिपिक विनोद कुमार के पुत्र उज्ज्वल कुमार ने प्रथम प्रयास में सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है. देश के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रोफेशनल कोर्सेज में से सीए की परीक्षा एक है, जिसे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आहूत किया जाता है। माह मई-2024 सीए की फाइनल परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 11 जुलाई-2024 को घोषित किया गया। श्री कुमार ने बताया कि मेरा बेटा उज्जवल कुमार अपने काम के प्रति ईमानदारी और समय का सदुपयोग कर (first Attempt) में उत्तीर्णता प्राप्त कर सीए बन गया है तथा पुत्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि/सफलता से अब मैं सम्पूर्ण हो गया हूँ. मेरा एक ही सपना था, जो कि अब पूर्ण हो गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


