उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बागबेड़ा गाड़ाबासा हनुमान मंदिर के पास रहने विकास कुमार की मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित बस्तीवासी परिजनों के साथ बुधवार सुबह थाना पहुंचे और मुआवजे की मांग की. परिजनों ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग पुलिस से की. परिजनों का कहना था कि मुआवजा मिलने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. हालांकि पुलिस के समझाने पर सभी पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए. मृतक के साथी गोविन्द पाण्डेय ने बताया कि विकास का परिवार काफी गरीब है और उनके पास अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं है. विकास घर का एकलौता संतान था और काम कर अपने माता-पिता का भरण पोषण करता था. मालूम हो कि मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार विकास कुमार की मौत हो गयी थी. वहीं उसका साथी घायल चिंटू घायल हो गया था. उसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. दोनों दोस्त बिष्टुपुर से बाइक पर सवार होकर बागबेड़ा लौट रहे थे. बाइक चिंटू चला रहा था. टाटा पिगमेंट गेट के पास अंडरब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत पर परिजनों थानें में जाकर मुआवजे एवं चालक की गिरफ्तारी की राखी मांग
Advertisement
<


