उदित वाणी,जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीआरएम मेकेनिकल मेनटेंस के कर्मचारी ए वेंकट राव को सोमवार को विदाई दी गई. उन्होंने कंपनी में 29 वर्षों तक योगदान दिया. इस मौके पर कंपनी के एजीएम उत्तम मिश्रा एवं मेनेजर धर्मेन्द्र कुमार ने माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. समारोह में सीआरएम मेकेनिक मेनटेंस के सभी कर्मचारी एवं कमेटी मेंबर भी मौजूद थे.
Advertisement
<


