
उदितवाणी, जमशेदपुर: कोरोना के बाद एक बार फिर से लोयोला स्कूल में जमशेदपुर एफसी ग्रासरूट कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस प्रोग्राम में 66 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह प्रोग्राम चार केटेगरी में होगा.
पहला 7 से कम, दूसरा 7 से लेकर 9 तक, तीसरा अंडर 11 और चौथा अंडर-13. इस प्रोग्राम के कोच हैं-नागी मार्डी, रजनी केराई, इन्द्र कुमार हेम्ब्रम, अमृत डांग, लक्खी कुमार घोघरा और कुंदन चंद्र. यह प्रोग्राम सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा.
Advertisement
<

