उदित वाणी जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत विजयनगर निवासी 33 वर्षीय गगनदीप सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गगनदीप का शव कमरे में पंखे से लटका पाया गया. जानकारी मिलने पर परिजनों ने सिदगोड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार गगनदीप नशे का आदी था. वह अपनी मां के साथ एस वेंकट राव के घर में किराए पर रहता था. बुधवार को गगनदीप की मां किसी काम से बाहर गई थी. गुरुवार को जब वह घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया. उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया पर गगनदीप ने नहीं खोला. पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजे को खोला गया तो गगनदीप का शव फंदे से लटका पाया गया. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
See also Jamshedpur : MGM अस्पताल में मरीज की आत्महत्या के बाद सुरक्षा सख्त, प्रबंधन ने उठाए ठोस कदम
Advertisement
<


