उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू में बीती रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने घरों से मोबाइल समेत गहनों की चोरी कर ली. चोरों ने राजू प्रजापति के घर से गहने और अन्य तीन घरों से मोबाइल की चोरी की. घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी गई. सूचना पाते ही मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. राजू ने बताया कि वे लोग अपने घर पर सोए हुए थे. सुबह उठे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है. थोड़ी देर बाद पता चला कि चोरों ने पड़ोसियों के घर में भी चोरी की. राजू ने बताया कि संभवत: चोर छत की ओर से घर के अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया. चोरों ने उनके घर से गहनों की चोरी की जिसकी कीमत ढाई से तीन लाख रुपये है. इसके अलावा चोरों ने पड़ोस के तीन घरों को भी निशाना बनाया जहां सभी घरों से मोबाइल की चोरी की है. इधर, घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: दाईगुटू में एक साथ चार घरों को चोरों ने बनाया अपना निशाना में, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Advertisement
<


