उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर पुलिस ने एच रोड, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर निवासी शेख रहमत हुसैन (पिता-बिस्मिल्लाह खान) को गिरफ्तार किया है, जिसे कि गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. बुधवार को गश्ती के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल फोन मिला. मोबाईल फोन चेक करने पर वह उसमें देशी पिस्तौल के साथ दिख रहा था. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर से उसकी निशानदेही पर देशी पिस्तौल बरामद किया है. इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या-280/24, दिनांक 31.07.2024, धारा-317(5)बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26(1) आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. टीम में अवर निरीक्षक जावेद इकबाल, कौशल कुमार व सुरेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


