उदित वाणी,जमशेदपुर: साकची स्तिथ एमजीएम अस्पताल में सोमवार की सुबह अचानक बिजली गुल हो गई. बिजली गुल होने से अस्पताल में अफरा-तफरी का महौल बना रहा. पावर बैकअप नहीं होने के कारण मरीजों के परिजन मोबाइल का टॉर्च चालू कर रौशनी करते दिखे. हालांकि इस दौरान गर्मी से लोगों का हाल बेहाल दिखा. बर्न वार्ड में भी मरीज कमरे से बाहर टहलते नजर आए. सुबह 10 बजे अस्पताल की बिजली गुल हो गई जो दोपहर 12 बजे के आई. बिजली गुल रहने से कई काम ठप रहे. इधर, बिजली गुल होने से अस्पताल के सर्जरी वार्ड के लिफ्ट में दो लोग फंस गए. बिजली गुल होते ही लिफ्ट बीच में ही रुक गई. लिफ्ट फंसने के बाद टेक्निशियन को बुलाकर किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोला गया पर दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका. दो घंटे बाद जब बिजली आई तो दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: एमजीएम हॉस्पिटल में सुबह से दो घंटे गुल रही बिजली, सभी काम रहे ठप, लिफ्ट में फेस रहे लोग
Advertisement
<


