
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने मीडिया को बताया कि उन्हें शम्भू दास के घर हुई फायरिंग मामले में अनुसंधान के लिए बिरसानगर थाना में बुलाया गया था.
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार, जिला प्रशासन और न्याय प्रणाली पर उन्हें पूरा भरोसा है. प्रशासन को जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वे प्रशासन के साथ हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार है. उल्लेखनीय है कि तोते को इस मामले में पूछताछ के लिए बिरसानगर पुलिस ने थाने में बुलाया था. बाद में उन्हें पीआर बांड पर छोड़ दिया गया.
Advertisement
<
