
उदित वाणी, आदित्यपुर: एस टाईप कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित हनुमान मन्दिर परिसर में आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपायियों सहित काफी संख्या में आम लोग भी शरीक हुए.
प्रदेश भाजपा के मंत्री सुबोध सिंह गुड़्ू ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियाँ केरला फाइल फिल्म का विरोध कर रही है. जबकि उन्होंने इस फिल्म को देखा ही नहीं है. उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों से परिवार सहित (मातृशक्ति के साथ) इस फिल्म को देखने तथा उसके बाद अपने विचार प्रकट करने का सुझाव भी दिया.
इस अवसर पर आदित्यपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, अनिल सिन्हा, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, संजय सरदार, देवेश महापात्रा, निशाँत कुमार, कुमुद रंजन, संजीव सिंह, नन्हे शर्मा आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी.

