
कृष्ण मंदिर का हुआ उद्घाटन
सामूहिक गोपूजन के बाद श्री टाटानगर गौशाला परिसर में समाजसेवी कमल अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता स्व. तारा देवी-सूरजमल अग्रवाल की स्मृति में बनाए गए भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया. कमल अग्रवाल ने सपरिवार पूजा अर्चना की. दोपहर में एक बजे से कमल अग्रवाल द्वारा आयोजित प्रसाद में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
कर्मचारियों के बीच कंबल और वस्त्र का हुआ वितरण
इस मौके पर मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा गौशाला के सभी कर्मचारियों के बीच नये कंबल, वस्त्र और साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर साकची निवासी संतोष अग्रवाल एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी समेत समाज के लोगों द्वारा तुला दान एवं सवामणी का दान किया गया.
9 लोगों ने किया गौ दान
इस दौरान 9 लोगों ने उत्तम दूग्धवती 21 गाय का दान किया. इनमें 11 गाय कमल अग्रवाल परिवार ने दान किया. इनके अलावा हरि सोंथालिया ने 2, विश्वनाथ सोंथालिया ने 1, पवन पोद्दार ने 1, सांवरमल अग्रवाल ने 1, अशोक नरेड़ी ने 1, महेश अग्रवाल ने 1, सुनील अग्रवाल ने 1 एवं जुगल कांवटिया ने 2 गाय दान किया.
103वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित
मंगलवार की शाम को श्री टाटानगर गौशाला का 103वां वार्षिक अधिवेशन सह गोपाष्टमी समारोह का आयोजन चिमनलाल भालोटिया स्मृति भवन में हुआ. गोपाष्टमी समारोह कार्यक्रम का उदघाटन उदितवाणी के संपादक समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल ने किया.
गाय की सेवा को कमाने का धंधा न बनाएंः बन्ना
मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि गाय की सेवा करनी चाहिए, इसे कमाने का धंधा नहीं बनाया जाना चाहिए. बन्ना गुप्ता ने कमेटी के पदाधिकारियों से गायों की सेवा पूर्ण समर्पण भाव से करने की बात कही.
गौ माता में है 24 कोटी देवी-देवताओं का वासः अग्रवाल
उद्घाटनकर्ता राधेश्याम अग्रवाल ने टाटानगर गौशाला को बधाई देते हुए कहा कि गाय माता में 24 कोटी देवी देवताओं का निवास है. मारवाड़ी समाज में मान्यता है कि पहली रोटी गाय की. हमारी महिलाएं भी समाज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और आज महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं.
कलियाडीह गौसदन में होगा पूजन
समारोह के दूसरे दिन बुधवार 2 नवंबर को कलियाडीह स्थित गौसदन में सुबह 10.30 बजे बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं भजन समारोह का आयोजन होगा.


