उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालसा बस्ती में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे हुई मारपीट की एक घटना में दो महिलाएं घायल हो गई. दोनों को परिजनों ने घायलावस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध घायल मलकित कौर ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर में दोपहर बैठी हुई थी.
तभी मायके से आई उनकी बहू रेखा कौर एवं उसकी बहन, भाई, पिताजी ने साथ मिलकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया. इस घटना में उसे हल्की चोट है जबकि उनकी बेटी परमजीत कौर की छाती एवं अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद आरोपियों ने उनके बेटे की पल्सर बाइक को भी उठाकर ले गया है. मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है.
Advertisement
<


