उदित वाणी, जमशेदपुर: श्रीश्री गणेश पूजा कमिटी, सहारा गार्डन सिटी, आदित्यपुर द्वारा धूमधाम के साथ गणेश पूजा मनाई जा रही है, जिसमें कॉलोनीवासी बढ़_चढ़कर भाग ले रहे हैं. वहीं, संध्या आरती में विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति काफी संख्या में हो रही है. यहां प्रतिमा विसर्जन शुक्रवार को होगी. इसलिए आज सुबह 9.30 बजे से पूजा अर्चना की गई. फिर पुष्पांजली, आरती और प्रसाद वितरण किया गया. वहीं, संध्या आरती में भी काफी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे. वहीं, आज से मां दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी महिलाओं, बच्चों, बच्चियों का रिहर्सल भी क्लब हाउस में शुरू होगा. पूजा के आयोजन में अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, प्रशांत कांत प्रसाद, अरविंद दुबे, अनूप सिंह, अभिषेक कुमार, बृजेंद्र कुमार, राकेश रंजन, वीरमेश यादव आदि सदस्य लगे हुए हैं. उक्त जानकारी शशांक गांगुली और मुन्ना दुबे ने संयुक्त रूप से दी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


