
उदित वाणी, जमशेदपुर: डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर के 11वीं के दो विद्यार्थी अमृत आर्या और श्रेया कोराने फिट इंडिया क्विज-2022 प्रतियोगिता में झारखंड में आठवें और नौवें स्थान पर रह कर विद्यालय सहित शहर का मान बढ़ाया है.
इसके साथ ही दोनों ने प्रतियोगिता के स्टेट लेवल के अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस संबंध में स्कूल की प्राचार्य प्रज्ञा सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अमृत और श्रेया का चयन फिट इंडिया क्विज के अगले राउंड मे हुआ है. यह क्विज फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित की गई थी.
उन्होंने दोनों छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की. स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिता जिसमें क्विज एवं वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाता है.
जिससे विद्यार्थियों में इस प्रकार की प्रतियोगिता का प्रति रुचि बनी रहे.

