उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर में बकाया पैसा मांगने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. शनिवार को मानगो निवासी मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद महबूब ने इसकी शिकायत एसएसपी से की. घटना के संबंध में महबूब ने बताया कि विदेश में काम दिलाने वाले एंजेट कमाल खान ने जहांगीर को पांच साल पहले विजिटर वीसा पर सऊदी अरब भेजा था और इसके लिए उसने 70 हजार रुपए लिए थे. जहांगीर के वापस लौटते ही हमलोगों ने कमाल से पैसे की मांग की. इसके बाद उसने कुछ पैसे वापस कर दिए पर 16 हजार बकाया है. इसी पैसे को लेने के लिए दोनों भाई कमाल खान के घर गए तो उसने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया. इसके बाद कमाल खान, भतीजे इमरान, जैकी और इमरान के पिता ने दोनों भाई पर लाठी डंडे से हमला किया. दोनों ने भाग कर अपनी जान बचाई. महबूब ने इसकी शिकायत मानगो थाना प्रभारी से भी की गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


