उदित वाणी जमशेदपुरः जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष ने धालभूम एसडीओ को पत्र लिखकर समिति के महासचिव रामबाबू सिंह पर राशि गंबन का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी ने कहा कि संस्था का कार्यकाल 5 वर्षों का है। पिछली वार्षिक आमसभा 2018-2023 के लिए हुई थी। कहा कि कंडिका 9 के प्रावधान के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक 3 माह के अंतराल पर होनी चाहिए। इसके साथ ही चंदा, सदस्यता शुल्क आदि से मिली राशि को बैंक या डाकघर में खाता खोलकर रखना चाहिए और नियमित रूप से संस्था का लेखा संधारण भी करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
अध्यक्ष ने कहा है कि संस्था के महासिचव रामबाबू सिंह का समिति की नियमिवाली के उक्त कंडिकाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए संस्था का लेखा अद्यतन करने को कहा गया। इसके साथ ही संस्था को मिली राशि भी बैंक खाता में रखने को कहा गया, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि आमसभा की नियमवाली के अनुसार अंकेक्षण पदाधिकारी नियुक्त कर प्रत्येक वर्ष अंकेक्षण कराने को भी कहा गया, लेकिन रामबाबू सिंह के द्वारा जानबूझकर टाल मटोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं समिति का लेखा भी पटल पर नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि समिति के निबंधन काल से वर्तमान समय तक रामबाबू सिंह द्वारा लाखों रूपए की हेराफेरी और गबन किया गया है।
उन्होंने कहा कि आज सोमवार 14 अगस्त को शाम 5 बजे से उत्कल एसोसिएशन में रामबाबू सिंह द्वारा बैठक बुलाई गई है, लेकिन इसकी जानकारी लिखित या मौखिक, किसी भी रूप में समिति के अध्यक्ष को नहीं दी गई है।
बनर्जी ने एसडीओ को लिखे पत्र में कहा है कि रामबाबू सिंह राशि की हेराफेरी को छुपाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन करना चाहते हैं। इन बातों से एसडीओ को अवगत कराते हुए श्री बनर्जी ने बैठक में विधि व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताते हुए बैठक पर अविलंब रोक लगाते हुए मजिस्ट्रेट की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का विवाद और गहराया, महासचिव रामबाबू सिंह पर लाखों रुपए की हेराफेरी का आरोप, समिति के अध्यक्ष ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में चुनाव कराने की मांग की
Advertisement
<

