
उदितवाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील में ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस विभाग में शुक्रवार को रि आर्गेनाइजेशन (आरओ) पर समझौता हुआ. प्रबंधन की ओर से 115 कर्मचारियों का प्रस्ताव था, मगर यूनियन की पहल के बाद 139 मैनपावर पर सहमति बनी.
वैसे सरप्लस होने वाले कर्मचारी जो एक साल के अंदर रिटायर होने वाले हैं, वे अपने पोजिशन पर बने रहेंगे और उन्हें दूसरे विभाग में नहीं भेजा जाएगा. बाकी सरप्लस होने वाले कर्मियों को आयरन मेकिंग विभाग में भेजा गया. इनमें से कुछ को वी-14 से वी 18 और क्लस्टर बी से क्लस्टर ए भेजा गया.
समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील के वीपी (आयरन मेकिंग) उत्तम सिंह, पीएसडी रमाशंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश मिश्र, अजय कुमार सिंह, शुभ्रा सिंह और एके सिंह शामिल थे, जबकि यूनियन की ओर से टॉप थ्री के साथ ही कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, संजीव कुमार तिवारी, एके सिंह, पुष्कर और राजू महतो ने हस्ताक्षर किया.

