
उदित वाणी, जमशेदपुर: काशीडीह हाई स्कूल में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई, कविगुरुउनकी इसी योगदान को दर्शाते हुए स्कूल में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई.
समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्य फ्रांसिस जोसेफ, उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे, संयोजिका रीता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्री प्राइमरी की शिक्षिका सुमिता चौधरी का मुख्य योगदान रहा हैं साथ में डांस टीचर ज्योति महानंद, टीचर ज्योति अंबाती, रिंकी टीचर, शाहबानुल सर तथा टीचर संगीता दुबे शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Advertisement
<

