उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बड़े एवं छोटे नालों की सफाई अभियान चलाई जा रही है. बड़ नालों की सफाई के लिए बड़ी बड़ी मशीनों को लगाया गया है. प्रतिदिन साफ सफाई का भौतिक निरीक्षण सफाई टीम एवं नगर प्रबंधक के माध्यम से किया जा रहा है. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर से मकदम घाट वाला नाला, आनंद नगर, आज़ाद बस्ती, जेमको के नालों की सफाई जेएनएसी की सफाई टीम ने सफाई कार्य किया. वहीं टाटा स्टील ने शास्त्री नगर ब्लॉक 5, स्लैग रोड सीतारामडेरा, सीएच एरिया, आशियाना गार्डन सोनारी, विद्यापति नगर एवं ईसीसी फ्लैट स्तिथ बड़े नालों की सफाई की. गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के बड़े नाले की सफाई मशीन के माध्यम से की गई. कुल 7 बड़े एवं 3 छोटे नालों की सफाई की गई. सफाई की निरीक्षण स्वच्छता निरीक्षक पी कुजूर, राजेश शर्मा, एवं नगर प्रबंधक क्रिस्टिना कच्छप के द्वारा किया गया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

