
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्य इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान द्वारा मधेपुरा (बिहार) में एक कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में संस्थान के छात्र और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों में कार्यरत संस्थान के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया. यह आयोजन छात्रों को कैरियर विकल्पों के बारे में जागरूक करने और उन्हें उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से किया गया था.
संस्थान के अगले जागरूकता कार्यक्रम की योजना भागलपुर में है, जहां और भी छात्रों और अभिभावकों को कैरियर की दिशा में मार्गदर्शन देने की कोशिश की जाएगी. इस अवसर पर रोहित यादव, संतोष यादव, अभिषेक नायक, और अमरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे.

