
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के द्वारा शुक्रवार को दुकानों प्रतिष्ठानों शॉपिंग मॉल आदि जगहों में जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की गई. कई दुकानों में पॉलिथीन थर्माकोल आदि जप्त किया गया एवं प्लास्टिक नहीं रखने की चेतावनी दी गई.
दुकान, प्रतिष्ठान ,पथ विक्रेता , खुदरा विक्रेता के पास प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया जाएगा उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा. लगभग 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया.
सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक को का उपयोग नहीं करने का अपील किया गया. छापेमारी अभियान में नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव , राहुल कुमार कार्यालय कर्मी सुजीत कुमार,कमल, श्रीनिवास आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

