उदित वाणी जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन से सोमवार देर रात हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से रामकृष्णा मिशन यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक अमिताभ दत्ता (56) का शव पाया गया. उनकी मौत संदिग्ध परिस्थिती में हुई है. ट्रेन के बाथरूम के पास उनका शव मिला. यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे को दी जिसके बाद टाटानगर स्टेशन में उसके शव को उतारा गया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमिताभ पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के सोनारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. वे पूर्व में 24 परगना में ही रामकृष्णा मिशन यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के पद पर थे. हाल ही में उसका ट्रांस्फर जमशेदपुर में हुआ था. वे हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. उनके साथ सफर कर रहे व्यक्ति ने टाटानगर रेल पुलिस को बताया कि रात को वे उठकर बाथरूम की ओर गए थे. बाथरूम के पास ही उनका शव पाया गया. उनके मुंह से झाग निकल रहा था. संभवत: उन्हे कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
JAMSHEDPUR: हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में रामकृष्णा मिशन यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक का शव बरामद
Advertisement
<

