
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीएसआईआर-एनएमएल के वैज्ञानिकों, तकनीकी शोधकर्ताओं, प्रशासनिक स्तर के कार्मिकों तथा अस्थायी कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भाग लिया. शिविर में कुल 90 लोगों ने भाग लिया जिसमे 80 यूनिट रक्तदान संग्रहित हुआ.
सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ एके श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एनएमएल स्टाफ क्लब के डॉ एमएम हुमने, परमार्थ सुमन, कृष्ण कुमार, वीणा कुमारी, नईम अंसारी, ललित कुमार मीणा के साथ-साथ डॉ अंजनी कुमार साहू, राजीव रंजन श्रीवास्तव, ज्योति कुमार, देवाशीष दास, वेद प्रकाश, अनिल कुमार शर्मा, माधबी जगदला तथा सीमा कुमारी ने उल्लेखनीय योगदान दिया.
इस रक्तदान शिविर के संचालन में जमशेदपुर ब्लड बैंक तथा वीबीडीए के पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

