
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की ओर से नि:शुल्क दंत चिकित्सा जांच और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें चांडिल के चैनपुर गांव के रहने वाले एवं बीएफए डिपार्टमेंट के छात्र सौरभ प्रामाणिक को पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. मौके पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति शुकदेव महतो, बीएफए डिपार्टमेंट के शिक्षक नलिन चंद्र और गणेश महतो एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज से डॉ. महेश्वर प्रसाद, डॉ. विजेंद्र पांडे आदि मौजूद थे.

Advertisement
<

