उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर की गहमागहमी से दूर, मरीन ड्राइव के मोहक नज़ारे के बीच एक नई सुविधा का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ. इसके तहत एक छत के नीचे बार, रेस्टुरेंट, ब्रूअरी और क्लब की सुविधा शामिल होगी. ‘टॉनिक’ नामक इस रेस्टुरेंट का उद्घाटन 7 जुलाई को शकुंतला गुप्ता और माया देवी तुलसियान ने किया.
इस अवसर पर पार्टनर्स प्रदीप गुप्ता और राजेश तुलसियान ने बताया कि 6,000 वर्ग फुट में फैले टॉनिक में 180 सीटिंग कैपेसिटी है.
‘टॉनिक’ में आने वाले लोग खाने-पीने की सुविधाओं का का लाभ उठा सकेंगे. रेस्टुरेंट में मल्टी क्विज़ीन के विकल्पों के साथ-साथ, भविष्य में विभिन्न प्रकार की ब्रूअरी बियर भी प्रदान की जाएगी. नगर के बीयर प्रेमियों के लिए यह पेहला स्थान होगा जहाँ आनंद और मनोहारीता का एक पर्याप्त स्रोत होगा. यहाँ लाइव म्यूजिक की भी सुविधा रहेगी.
यही नहीं यहाँ ओरिंटल, कॉन्टिनेंटल, भारतीय, तंदूरी फ़ूड पूरे भारत में फाइव स्टार होटलों के शेफ द्वारा तैयार किये जायेंगे. रेस्टुरेंट में लोगों एक ऐसा माहौल मिलेगा जो बाकी सभी से एकदम अलग होगा. यहाँ भारतीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय व्यंजन बड़ी आसानी से मिल जायेंगे . रेस्टुरेंट में काम करने वाला स्टाफ और शेफ सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं जो यहाँ आए मेहमानों को टॉप क्वालिटी खाना और ड्रिंक्स पेश करेंगे.
आगे चलकर रेस्तरां में बियर का बढ़िया कलेक्शन भी मिलेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: एक छत के निचे मिलेगी Bar, Restaurant, Brewery की सुविधा- ‘Tonic’ का शुभारम्भ
6,000 वर्ग फुट में फैले 'Tonic' की सीटिंग कैपेसिटी 180
Advertisement
<


