
बहरागोड़ा: प्रखंड के राजलाबांध गांव में आयोजित पावन हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ संकीर्तन में भाग लिया और भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर डॉ. गोस्वामी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. गोस्वामी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित लोगों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनका हाल-चाल जाना।
इस दौरान भाजपा के चण्डीचरण साव, बाप्तू साव, रंजीत बाला, गौरीशंकर महतो, काजल महाकुड़, राजकुमार कर, कौशिक माईती, हेमकांत भूइंया सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

