
उदित वाणी, जमशेदपुर: अनुराग फाउंडेशन ने शनिवार 20 मई को जमशेदपुर ब्लड बैंक में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर के लिए कोलकाता के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद थे.
रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चों की हेपेटाइटिस की जांच नि:शुल्क की गई. 35 मरीजों में 7 पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें निर्धारित दवाएं दी गईं. उपस्थित माता-पिता से चिकित्सक ने वार्ता की. अनुराग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दास ने अगले शिविर की तिथि की घोषणा की जो सितंबर माह का अंतिम शनिवार है.
अनुराग की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी दास के साथ सदस्य मृदुला, हर्ष, नविता, अश्विनी, रिंकू, कविता, सरला राव और प्राची मौजूद थी. उल्लेखनीय है कि अनुराग फाउंडेशन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए सर्वोत्तम संभव मदद सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहा है. संगठन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मदद की जरूरत हो तो संपर्क करें.

