
उदित वाणी, जुगसलाई: आज सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी की अध्यक्षता में जुगसलाई स्थित मिलतनगर बाबू फ्लैट के सामने आयोजित कार्यक्रम में कई युवाओं ने सैल्यूट तिरंगा की सदस्यता ली. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश युवा महासचिव रंजीत झा भी उपस्थित थे.
श्री तिवारी ने कहा कि हम ऐसे लोग हैं जो तिरंगे की आन, बान और शान के लिए काम करते हैं. हमें जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के हित के लिए एक साथ काम करना चाहिए. उन्होंने बताया कि सैल्यूट तिरंगा इसी विचारधारा को लेकर काम कर रही है. इसका उदाहरण अगस्त में कश्मीर में आयोजित एक सप्ताह लंबी तिरंगा यात्रा है, जिसमें मदरसे और इस्लामिक संगठनों के लोग पार्टी और जाति के बंधनों से ऊपर उठकर तिरंगा लेकर भाग लेते हैं.
इस कार्यक्रम में सदस्यता लेने वालों में अमीर गद्दी, पप्पू, सौरव, गौरव, नन्हें, जफर, मिराज, अयान, लड्डू, रियाज़ और फैजान शामिल थे. सभी युवाओं ने राष्ट्रवाद और समाजहित के लिए एक साथ काम करने का संकल्प लिया.
सैल्यूट तिरंगा का यह प्रयास युवाओं को राष्ट्रीय एकता, समाजसेवा और संवेदनशील नागरिकता की ओर प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

