
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः रौनियार वैश्य समाज विजया दशमी सह पारिवारिक मिलन समारोह 17 अक्टूबर को आदित्यपुर-2 स्थित आनंद विहार सभागार में होगा, जो कि दोपहर 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक चलेगा. इस हेतु अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार गुप्ता और संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है. इस दौरान अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य रौनियार की याद में एक गोष्ठी भी होगी. मौके पर शिक्षिका आशा गुप्ता, प्रो शालिनी कुमारी, समाजसेविका रजनी गुप्ता, शिक्षिका निशा कुमारी, समाजसेविका रश्मी साहू व पम्मी गुप्ता अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे
Advertisement
<
