उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियो को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंगलवार को जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र के सभी छठ घाट की मरम्मति, साफ-सफाई, नदी के बेड की साफ-सफाई, सभी छठ घाटों के पहुंच पथ की मरम्मति व साफ-सफाई सघन रूप से प्रारंभ करने की माँग की गई है. वहीं, बंद पड़े सभी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट एवं खराब पड़े चापाकल तथा डीप बोरिंग की मरम्मति युद्ध स्तर पर शुरू करने हेतु आदित्यपुर नगर निगम को आवश्यक दिशा निर्देश देने का अनुरोध भी किया गया. साथ हीं छठ पूजा के दौरान सभी छठ घाटों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए शिविरों को टैंकर से जलापूर्ति करने, पार्किंग का स्थान चिन्हित करने, नदी में गहरे पानी वाले स्थान पर डेंजर बोर्ड लगाने, छठव्रती माताओ-बहनों के लिए छठ घाटों पर चेंजिंग रूम का निर्माण करने, सभी छठ घाटों के निकट अस्थाई शौचालय की व्यवस्था करने की माँग भी की गई है.छठ पूजा में आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में सुनिश्चित हो जलापूर्तिः पुरेन्द्र
ज्ञापन में छठ पूजा के दौरान आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में 24 घंटा जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग भी की गई है. इस हेतु जिला उपायुक्त से मेसर्स जिंदल एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देने का अनुरोध भी किया गया है. ज्ञापन के द्वारा जिला उपायुक्त से टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड के बन्द पड़े सभी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने एवं छठ पूजा के दौरान स्ट्रीट लाइट को डीजी से जोड़ने हेतु जेआरडीसीएल को कड़ा निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. साथ हीं कुलुपटाँगा छठ घाट, जयप्रकाश उद्यान छठ घाट, शहरबेड़ा दोमुहानी छठ घाट सहित अन्य घाटों पर एंबुलेंस सहित मेडिकल कैंप लगाने हेतु सिविल सर्जन एवं आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में छठ पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत बोर्ड को आवश्यक दिशा निर्देश देने की माँग भी की गई है.खरकई पुल से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की माँगज्ञापन के द्वारा जिला के पुलिस अधीक्षक से छठ पूजा के दौरान खरकाई पुल से होकर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की माँग की गई है. साथ हीं सभी छठ घाटों पर ट्रॉफिक पुलिस की व्यवस्था करने, छठ घाटों पर आतिशबाजी व पटाखा फोड़ने पर रोक लगाने, छठ घाटों पर पूजन के दौरान आवासीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने और खरकाई पुल तथा कुलुपटाँगा छठ घाट के पास गोताखोरों/तैराको की व्यवस्था करने की मांग की गई है. इस अवसर पर एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, देव प्रकाश, एसडी प्रसाद, आर के अनिल, अजय कुमार ठाकुर, विनोद जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, बैजू यादव, मिथिलेश कुमार झा आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


