
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सरकार के खिलाफ आजसू पार्टी जिला कमेटी और आजसू छात्र संघ की ओर से युवा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. इसके लिए रणनीति बनाने को मंगलवार को निर्मल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई.
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की और मौके पर मुख्यातिथि के रूप में जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो. रवि शंकर उपस्थित शामिल हुए. कहा गया कि झामुमो गठबंधन की सरकार के बने हुए तीन वर्ष हो गए हैं, परंतु युवाओं को रोजगार, नियोजन नीति, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला है.
मुख्यमंत्री कहते हैं कि 5 लाख नौकरियां देंगे, लेकिन यह आक्रोश की बात है कि 500 नियुक्ति भी यह सरकार नही कर पाई है. कहा कि सरकार युवाओं के भावनाओ से खेल रही है.
इसलिए युवाओं के पास एक ही कार्य बचा है कि अपने अधिकार और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करे. इसी लिए 12 जनवरी को युवा दिवस पर हजारों युवाओं और छात्रों के द्वारा युवा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. यह आक्रोश मार्च रांची विधानसभा मैदान से पैदल मार्च मोराबादी बापू वाटिका मैदान तक निकाला जाएगा.
बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी रवि शंकर जी मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह,चंदेश्वर पांडे, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, विमल मौर्य, कृतिवास मंडल, मनोज यादव, सुनील प्रसाद अशीष नमता, नवीन महतो, शंभू शरण, प्रवीण प्रसाद, अशोक महतो, छात्र संघ के प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय एवम राजेश दास, कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह, कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, संगठन सचिव प्रदीप राय, राहुल गोराई, मैदुल रहमान, राजू कर्मकार,सिद्धार्थ कुमार, रणवीर सिंह, अंकित कुमार,अंकित शर्मा इत्यादि उपस्थित थे.

