उदित वाणी जमशेदपुर: सोनारी के कागलनगर स्थित रोड नंबर 5 तरुण संघ में 30 जुलाई से श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है. 7 अगस्त तक चलने वाले श्री रामकथा में आचार्य श्री वेदानंद शास्त्री शाम 4 बजे से 8 बजे तक श्री रामकथा का वाचन करेंगे.
वेदानंद शास्त्री का जन्म दरभंगा में 4 जनवरी 1968 को एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था. उनका बाल्यावस्था से ही शिक्षा, व्यवहार और आध्यात्मिक चिंतन की ओर रूझान था. संतत्व की प्राप्ति के लिए उन्होंने भौतिक सुखों का परित्याग कर दिया. उच्च शिक्षा में आचार्य द्वय की उपाधि प्राप्त कर 1996 से कथावाचक के तौर पर श्रीमद भागवत कथा और वर्ष 1998 से श्री रामकथा, 2004 से शिव पुराण कथा, वर्ष 2006 से श्रीमद देवी भागवत कथा एवं 2028 से श्री गीता जयंती में गीतोपदेश देते हुए लोगों को एक आदर्श मानव बनने की प्रेरणा देते आ रहे हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

