
उदित वाणी जमशेदपुर: स्थित को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में शुक्रवार को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत आयकर विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित लॉ के छात्रों को आयकर विभाग द्वारा टैक्स संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही टैक्स के प्रति जागरूक होने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर छात्रों के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों से आयकर व टैक्स से संबंधित सवाल पूछे गये। इस दौरान मुख्य रूप से आयकर विभाग की ओर से सिद्धार्थ पांडेय, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार सहित कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
Advertisement
<
