उदित वाणी, आदित्यपुर: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी) की आज आदित्यपुर स्थित महासंघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासंघ का प्रतिनिधित्व प्रान्तीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रान्तीय संयुक्त सचिव शशांक कुमार गाँगूली तथा जिलाध्यक्ष करेंगे. चिकित्सा विभाग, झारखंड सरकार, राँची के द्वारा चिकित्सा बीमा योजना के लिए उक्त बैठक आहूत की गई है. वहीं, महासंघ द्वारा आगामी 6 और 7 जनवरी को आहूत किए जाने वाले प्रान्तीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र भ्रमण कर कर्मचारियों को जागरुक करने का निर्णय भी लिया गया. मौके पर विमल कुमार सिंह, प्रणव शंकर, अंजनी कुमार सिन्हा, बिगन महतो, शशांक कुमार, कविन्द्र झा, तारकेश्वर राव, प्रकाश कुमार, अजय कुमार सिंह, अवनीत कुमार, दीपक कुमार, अश्विनी कुमार, कंचन विश्वास आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


