उदित वाणी, आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर द्वारा हाल ही में संपन्न सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर स्कूल परिसर में आहूत सम्मान समारोह में बैंक के प्रबंधक एवं अधिकारी ने मेघावी प्रतिभाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना की. प्राचार्य रामाशंकर सिंह ने टॉपर्स को अपने कक्ष में आमंत्रित कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया. विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी इन “सुपर अचीवर्स” को हार्दिक बधाई दी और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया. साथ ही इस सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार भी जताया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


