उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया-कांड्रा रेलखंड के बीच स्थित विरोराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या एस-34 के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना गुरुवार दोपहर की है.
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, मचा हड़कंप
स्थानीय लोगों ने जब रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो तुरंत गम्हरिया थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस और रेल पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने शुरू की जांच, पहचान में जुटी टीम
मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या.


