उदित वाणी, जमशेदपुर: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी से मिले और उन्हें बधाई दी. इस दौरान अरविंद सिंह ने पुरानी यादों को ताजा किया. साथ ही वर्तमान स्थिति पर भी आपस में विचार विमर्श किया.
रांची पार्टी कार्यालय में दोनों नेताओं ने की बात
बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा की कमान
सौंपें जाने पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने उन्हें बधाई दी. इस दौरान अरविंद सिंह ने कई मुद्दों पर बाबूलाल मरांडी से बातचीत की. आने वाले दिनों में इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह भाजपा में शामिल होंगे.
See also सीटू का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन 12 और 13 नवंबर को, 54 यूनियनों के 378 प्रतिनिधि होंगे शामिल
Advertisement
<


