उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीई डिवीजन के जीएम जीजी मंडल, ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट के जीएम सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, डीजीएम शंतु होर, शिवा पात्रा, कुंतल राय, डॉ. चिन्मय चक्रवर्ती, वरिष्ठ प्रबंधक आंचल सिंहा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कमेटी सदस्य उपस्थित रहे.
पंकज गुप्ता को विशेष सम्मान
रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान (अर्धशतक) पूरा करने वाले पंकज कुमार गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह तथा प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पंकज कुमार गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं.यह रक्तदान शिविर सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ, जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.


