Baharagora News - Udit Vani

Baharagora: मानुषमुड़िया में वज्रपात का कहर, तालाब में नहाने गए राजमिस्त्री की ठनका गिरने से मौत
उदित वाणी, बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत आने वाले कालाबांध तालाब से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। कल शाम दैनिक काम खत्म करने के बाद तालाब में नहाने गए 58 वर्षीय राजमिस्त्री सापू इस्लाम की आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रकृति का कहर ऐसा टूटा कि जैसे ही उन्होंने तालाब में पैर रखा, वह काल के गाल में समा गए।

पिछले 15 वर्षों से मानुषमुड़िया में रह रहा था परिवार

मृतक सापू इस्लाम मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे। वह पिछले 15 वर्षों से मानुषमुड़िया में अपने पूरे परिवार के साथ रह रहे थे और यहाँ राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह स्थानीय स्तर पर काफी मिलनसार व्यक्ति माने जाते थे।

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, पार्थिव शरीर लेकर मुर्शिदाबाद रवाना

इस अचानक हुए वज्रपात के कारण मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सापू इस्लाम की अचानक मौत से पूरा इलाका गहरे शोक में डूबा हुआ है। आज सुबह रोते-बिलखते परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) लेकर रवाना हो गए।

The post Baharagora: मानुषमुड़िया में वज्रपात का कहर, तालाब में नहाने गए राजमिस्त्री की ठनका गिरने से मौत appeared first on Udit Vani.

बालू माफियाओं पर प्रशासन का डंडा: मधुआबेड़ा में सीओ राजाराम मुंडा की बड़ी कार्रवाई
उदित वाणी, बहरागोड़ा: झारखंड के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सुवर्णरेखा नदी के तट पर स्थित मधुआबेड़ा गांव में छापेमारी कर प्रशासन ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। अंचल अधिकारी (सीओ) राजाराम मुंडा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

सुबह-सुबह हुई अचानक छापेमारी

जानकारी के अनुसार, मधुआबेड़ा स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव की गुप्त सूचना प्रशासन को मिली थी। सीओ राजाराम मुंडा के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। अधिकारियों के पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को फिलहाल बहरागोड़ा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

भोर होते ही शुरू हो जाता है अवैध खेल

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू का उठाव एक संगठित तरीके से चल रहा है।

लोडिंग का समय: हर दिन सुबह उजाला होने से पहले ही ट्रैक्टरों के जरिए बालू की लोडिंग शुरू हो जाती है।

सप्लाई चेन: यहाँ से बालू को बहरागोड़ा बाजार, चाकुलिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊंची कीमतों पर सप्लाई किया जाता है।

राजस्व की हानि: इस अवैध कारोबार के कारण सरकार को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है।

थाना प्रभारी और सीओ का बयान

अंचल अधिकारी राजाराम मुंडा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि:

“अंचलाधिकारी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। दोनों ट्रैक्टर मालिकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”

स्थनीय लोगों की मांग

क्षेत्र में अवैध बालू उठाव की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन बालू माफियाओं पर स्थायी लगाम लगाने के लिए नदी घाटों पर निरंतर निगरानी और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

The post बालू माफियाओं पर प्रशासन का डंडा: मधुआबेड़ा में सीओ राजाराम मुंडा की बड़ी कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

बहरागोड़ा के ओम कुमार बने जिला टॉपर: 98.40% अंक लाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नाम किया रोशन
उदित वाणी, बहरागोड़ा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओम ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कुल 500 अंकों में से 492 अंक अर्जित किए हैं।

विषयवार अंक: गणित और संस्कृत में शानदार प्रदर्शन

ओम कुमार के परिणाम पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन हर विषय में संतुलित रहा है। उन्होंने गणित में 80, संस्कृत में 79, विज्ञान में 78, अंग्रेजी में 77 और हिंदी में 72 अंक प्राप्त किए। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और विषयों पर पकड़ को दर्शाती है।

संघर्ष से सफलता तक: साधारण परिवार और असाधारण मेहनत

बनकटा पंचायत के कैमी गांव निवासी ओम कुमार एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता कमलाकांत कर (पप्पू) अपने बेटे की इस सफलता पर गौरवान्वित हैं। ओम ने बताया कि वे प्रतिदिन लगभग 19 घंटे पढ़ाई करते थे। सफलता का मंत्र साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान वे मोबाइल का उपयोग केवल जरूरी शैक्षणिक कार्यों के लिए ही करते थे।

इंजीनियर बनने का सपना, गुरुओं और मामा को दिया श्रेय

भविष्य में इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले ओम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ अपने ट्यूशन शिक्षकों हरिहर मैती, हेमंत कर और समीर गिरी को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने मामा लोकेश कर के मार्गदर्शन को अपनी प्रगति का मुख्य आधार बताया।

विद्यालय के अन्य छात्रों का भी रहा दबदबा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे। कौशिक शीट और शयन करण ने 95.40% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाया। वहीं, मौसमी साहू और प्रज्ञान पैरा ने 94.60% अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बासुदेव प्रधान और संकुल प्रमुख अशोक नायक ने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

The post बहरागोड़ा के ओम कुमार बने जिला टॉपर: 98.40% अंक लाकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नाम किया रोशन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का महाकाय बम; सेना की टीम जांच में जुटी
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सुवर्णरेखा नदी के किनारे एक विशालकाय बम बरामद हुआ. करीब 227 किलोग्राम वजनी यह शक्तिशाली बम अब स्थानीय प्रशासन और भारतीय सेना के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. सोमवार को सेना के विशेषज्ञों के पहुंचने के साथ ही सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है.

द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है विस्फोटक

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. सेना के विशेषज्ञों ने सोमवार को पूरे दिन बम का तकनीकी निरीक्षण किया. प्रारंभिक आकलन के अनुसार, यह बम द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय का बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि दशकों पुराना होने के बावजूद इस बम में भीषण विस्फोट करने की पूरी क्षमता बरकरार है.

प्रशासन ने की सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

बम मिलने की खबर से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है. लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. फिलहाल सेना की टीम बम की स्थिति, विस्फोटक क्षमता और उसके प्रभाव क्षेत्र का बारीकी से अध्ययन कर रही है.

बुधवार को निष्क्रिय किया जा सकता है बम

सूत्रों और प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, सभी जरूरी तकनीकी प्रक्रियाएं और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद इस बम को बुधवार को निष्क्रिय (Defuse) किया जा सकता है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके पर सेना और जिला प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है.

The post Jamshedpur : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का महाकाय बम; सेना की टीम जांच में जुटी appeared first on Udit Vani.

Baharagora: हाथियों के आतंक से किसान परेशान
उदित वाणी, जमशेदपुर: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खेडूआ पंचायत अंतर्गत दूधकुंडी गांव में बुधवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। आधी रात को अचानक गांव में घुसे हाथियों ने किसानों की महीनों की मेहनत को पलभर में बर्बाद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड खेतों में घुस गया और करीब एक एकड़ में लगी गरमा धान की फसल को खाकर एवं रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। फसल कटाई के लिए तैयार थी, ऐसे में यह नुकसान किसानों के लिए अत्यंत गंभीर साबित हुआ है। इस घटना से प्रभावित किसानों में अनिमेष साहू, नीलेश साहू, रमेश साहू, प्रबीर जेना, सपन साहू सहित कई अन्य शामिल हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन एक ही रात में उनकी पूरी फसल उजड़ गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड लगातार आसपास के गांवों में विचरण कर रहा है और खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर हाथियों के आतंक से राहत दिलाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

The post Baharagora: हाथियों के आतंक से किसान परेशान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : खंडामौदा चौक पर ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चार अन्य घायल
उदित वाणी, बहरागोड़ा/बरसोल : बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-49 (NH-49) पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा पेश आया. कोलकाता से जमशेदपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं.

हादसे में माटिहाना के साबिर अहमद की मौत

मृतक की पहचान माटिहाना निवासी साबिर अहमद (60 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, साबिर अहमद खंडामौदा से अपने गांव माटिहाना लौटने के लिए चौक पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे. इसी दौरान अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकराने के बाद उन्हें रौंदते हुए करीब 100 मीटर आगे निकल गया और खंडामौदा निवासी स्वर्गीय मुकुंद बारीक के घर के सामने टिन के शेड से जा टकराया.

बाल-बाल बचे कई लोग, घर को भी हुआ नुकसान

ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह शेड से टकराकर ही रुका. घटनास्थल पर मिट्टी भरी होने के कारण ट्रेलर के पहिए धंस गए, जिससे घर को बड़ा नुकसान होने से बच गया. चौक पर खड़ी कृष्णेन्दु पाल की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई है, हालांकि कृष्णेन्दु ने भागकर अपनी जान बचा ली.

गंभीर घायलों को बारीपदा रेफर किया गया

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में ट्रेलर चालक किताबुद्दीन अंसारी (46 वर्ष) (निवासी गढ़वा) और खंडामौदा निवासी सुदर्शन महतो (60 वर्ष) की हालत गंभीर है. उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया है. वहीं, गीता नायक (32 वर्ष) और अश्विनी कुमार (43 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

प्रशासन के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-49 को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि खंडामौदा चौक पर न तो ओवरब्रिज है और न ही अंडरपास, जिसके कारण यहाँ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. 1 अप्रैल को भी इसी स्थान पर टेंपो चालक हाराधन पैकीरा की मौत हो गई थी.

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाया. करीब एक घंटे के जाम के बाद अधिकारियों द्वारा मांगों को उच्च स्तर तक पहुँचाने के आश्वासन पर जाम हटाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

The post Jamshedpur Accident-Rural : खंडामौदा चौक पर ट्रेलर का कहर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चार अन्य घायल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Accident-Rural : बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार टैंकर से टकराई; एक की हालत गंभीर
उदित वाणी, बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल ओम कृष्ण के समीप सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित कार (जेएच-10वीबी-9543) सड़क किनारे खड़े टैंकर (एनएल-01एई-3314) से पीछे से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी दो युवक कार से पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे.

इसी दौरान सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़क पर दृश्यता काफी कम थी. बताया जाता है कि चालक को सड़क किनारे खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे टैंकर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने दिखाई तत्परता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा पहुंचाया.

घटना में घायल सौरभ नायक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कार में बगल की सीट पर बैठे सौरभ मंडल की हालत गंभीर बनी हुई थी. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, बारीपदा में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए कटक रेफर कर दिया है.

The post Jamshedpur Accident-Rural : बहरागोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार टैंकर से टकराई; एक की हालत गंभीर appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अमेरिकी बम
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिट्टी व बालू के नीचे दबा बम बरामद होने से हड़कंप मच गया. गैस सिलिंडर के आकार के बम पर एएन-एम-64 500-एलबी… अमेरिकन मेड… अनएक्सप्लोडेड (यूएक्सओ) लिखा हुआ है. इससे स्पष्ट है कि यह अमेरिका निर्मित करीब 227 किलो (500 पाउंड) वजन का शक्तिशाली बम है, जो फटा नहीं.

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि मामले की सूचना ग्रामीण एसपी को दी गयी है. सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को बम से दूर रहने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी है.

बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिले बम की जांच होगी. इसके लिए क्लाइकुंडा एयरबेस के अधिकारी को पत्र लिखा गया है. वहीं, रांची बम स्क्वायड को बुलाया गया है, ताकि बम को सुरक्षित निष्क्रिय किया जा सके. फिलहाल, बम के पास किसी को जाने से मना किया गया है

एयरबेस का एक लड़ाकू विमान महुलडांगरी के पास क्रैश हुआ था. संभव है कि यह बम उसी विमान से गिरकर नदी की मिट्टी में दब गया हो.

The post East Singhbhum : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी तट पर मिला अमेरिकी बम appeared first on Udit Vani.

Bank Robbery- Beharagora: आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा में मंगलवार दोपहर केनरा बैंक शाखा में दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात सामने आई। दोपहर करीब 1:50 बजे नकाबपोश अपराधी बैंक में घुस आए और हथियार का भय दिखाकर करीब 12,96,800 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने एक ग्राहक से सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। अचानक हुई इस वारदात से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी तथा लूटी गई रकम और सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

The post Bank Robbery- Beharagora: आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी appeared first on Udit Vani.

Baharagora में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर
उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर स्थित नटराज गेस्ट हाउस में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शरत चन्द्र मंगल ने की। बैठक में ग्राम सभा को सशक्त बनाने, पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ को मजबूत करने तथा संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा और पंचायत स्तरीय कमेटियों की समीक्षा बैठक 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अरूण बारिक ने ग्राम प्रधानों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के सशक्तीकरण के लिए सभी ग्राम प्रधानों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए पहल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यवस्था, रीति-रिवाज, सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की रक्षा करना ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विभिन्न समुदायों—एसटी, एससी, ओबीसी सहित सभी जाति-समुदायों की जो परंपराएं मिलजुल कर चली आ रही हैं, उन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि पेसा कानून के माध्यम से ग्राम सभाओं को कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिनका सही तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए।

चाकुलिया प्रखंड पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर महतो ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा की जाए और ग्राम सभा क्षेत्र की समस्याओं की सूची तैयार की जाए। वहीं ग्राम प्रधान सह कोषाध्यक्ष भवतारण बट्टवाल ने सभी सदस्यों से 31 मार्च तक सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। बैठक में तरुण प्रधान, देवाशीष कुईला, नीलकंठ नायेक, निमाई मुंडा, सपत गोराई, काली किंकर बट्टवाल, सुजीत भद्र, सुजीत पाल और शशांक राणा समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

The post Baharagora में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर appeared first on Udit Vani.