Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
झारखंड में SIR को लेकर CEO का जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश,15 जून तक पूरा करें वोटरों की मैपिंग का काम
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारी के तहत 15 जून तक मतदाताओं की मैपिंग का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का पूर्व के गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मैपिंग हो जाएगा, उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सामान्यतः कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करना होगा. मंगलवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि…
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक जवाबदेह बनाने की योजनाओं को लेकर मंगलवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ओला-उबर मॉडल पर राज्यव्यापी एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया. इसके साथ ही एआई आधारित कॉल सेंटर स्थापित करने, एएनएम-जीएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति तथा राज्य की रेफरल व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराने का आदेश दिया है. झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान…
Tata Steel ने जारी किया शेयर ट्रांसफर का सर्कुलर, फिजिकल मोड में शेयरों का हुआ हस्तांतरण
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने 1 जून 2026 को बीएसई और एनएसई को एक महत्वपूर्ण सूचना भेजी है. कंपनी ने सेबी के नियमों के अनुसार फिजिकल मोड में इक्विटी शेयरों के हस्तांतरण और इन्वेस्टर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन फंड (आईईपीएफ) में शेयरों के ट्रांसफर की जानकारी दी है. कंपनी ने कुल 4,740 शेयर आईईपीएफ अथॉरिटी के रिकॉर्ड से अलग-अलग फोलियो से ट्रांसफर किए हैं. इनमें मुख्य ट्रांसफरी निम्न हैं: 1. मोहन अग्रवाल को 200 शेयर 2. धनी राम शर्मा को 710 शेयर 3. अतुल नाहर को 1,500 शेयर 4. सरदार जगजीत सिंह सालुजा को 1,500 शेयर 5. राजकुमार शर्मा…
Jamshedpur : माया टाटा को मिल सकती है टाटा समूह में बड़ी जिम्मेदारी, 37 वर्षीय युवा उत्तराधिकारी की बढ़ता कद
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा समूह की अगली पीढ़ी में सक्रिय भूमिका निभा रही माया टाटा एक बार फिर चर्चा में हैं. नोएल टाटा की बेटी माया को समूह में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह टाटा डिजिटल और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी भूमिका को और मजबूत कर रही हैं. कौन हैं माया टाटा? माया टाटा (उम्र 37 वर्ष) टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन दिवंगत रतन टाट की भतीजी हैं. वे नोएल टाटा (वर्तमान टाटा ट्रस्ट्स चेयरमैन) और आलू मिस्त्री की छोटी बेटी हैं. उनके परिवार में टाटा और मिस्त्री दोनों ही प्रमुख औद्योगिक घरानों का…
UditVani, Jamshedpur: The India Meteorological Department (IMD) has forecast thunderstorms accompanied by lightning and gusty winds reaching speeds of 40-50 kmph at isolated places across several parts of Jharkhand over the next six days. According to the latest weather bulletin, an upper air cyclonic circulation persists over south Gangetic West Bengal and adjoining parts of Jharkhand and Odisha between 1.5 km and 3.1 km above mean sea level. Another upper air cyclonic circulation, which earlier lay over east Vidarbha and adjoining Chhattisgarh, has shifted to southeast Madhya Pradesh and neighbouring areas and extends up to 1.5 km above mean sea…
बोड़ाम के बेलडीह गांव में 200 फीट कीचड़मय सड़क की ग्रामीणों ने खुद की मरम्मत, 100 से अधिक आदिवासी परिवारों को राहत
उदित वाणी पटमदा: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलडीह पंचायत के बेलडीह गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान के माध्यम से जर्जर सड़क की मरम्मत की। यह सड़क बेलडीह गांव के 15 आदिम जनजाति परिवारों तथा पाकोेटोड़ा टोला के करीब 100 आदिवासी परिवारों को मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र रास्ता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने और लगातार बारिश के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गई थी, जिससे लोगों को पैदल आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासनिक पहल का इंतजार करने के बजाय स्वयं आगे बढ़कर सड़क को…
उदित वाणी जमशेदपुर: लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद ट्रेन की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटा–बक्सर–टाटा एक्सप्रेस में एक नया एलडब्ल्यूएससीजेड (2एस) सेकेंड क्लास चेयर कोच जोड़ा जाएगा। इससे सामान्य और सेकेंड क्लास श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी और भीड़भाड़ में कमी आने की उम्मीद है। रेल प्रशासन द्वारा…
हीटवेव से राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित संतोष कुमार का सम्मान, दिल्ली सिविल डिफेंस संग बांटी राहत सामग्री
उदित वाणी जमशेदपुर: भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे “गर्मी से जंग” अभियान में झारखंड के राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य एवं रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को नई दिल्ली सिविल डिफेंस टीम ने विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्हें टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया तथा उनके हाथों अभियान का विधिवत शुभारंभ कराया गया। दिल्ली सरकार, जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और दिल्ली सिविल डिफेंस संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संतोष कुमार ने राहगीरों, ऑटो रिक्शा चालकों और श्रमिकों के बीच टोपी, गमछा, ग्लूकोज,…
7 दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
उदित वाणी जमशेदपुर: साकची बाजार से पिछले सात दिनों से लापता बच्ची अफरीन की बरामदगी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जेवा खान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्ची गत सप्ताह अपने माता-पिता के साथ साकची बाजार गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची रास्ता भटक गई या उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटी है। परिजनों ने घटना के तुरंत बाद साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सात दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल…
Railway Station: रेलवे ने बदला फैसला, टाटानगर होकर चलने वाली रद्द ट्रेनें फिर पटरी पर, यात्रियों को बड़ी राहत
उदित वाणी, जमशेदपुर: जून महीने में सफर की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर से खुलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने संबंधी अपना फैसला वापस ले लिया है। अब 7 से 18 जून के बीच चलने वाली सभी प्रभावित ट्रेनें अपने निर्धारित समय और तय शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के चांपा स्टेशन के आसपास सिग्नल एवं परिचालन प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए तकनीकी कार्य प्रस्तावित था। ट्रेनों की रफ्तार और संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लाइन ब्लॉक लेने की योजना बनाई…
