Author: Udit Vani

उदित वाणी झारखंड: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के छछंदों पंचायत स्थित तिरिलटांड गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रात के करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति को निशाना बनाते हुए उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि अपराधी दोनों की हत्या करने की नीयत से ही घर में दाखिल हुए थे। पति की मौके पर ही मौत, धनबाद में पत्नी ने भी तोड़ा दम इस घातक और दर्दनाक हमले में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप मंगलवार देर रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बर्मा माइंस से साकची की ओर आ रहा एक हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बताया जाता है कि हाइवा तेज गति में था। हावड़ा ब्रिज के पास पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद हाइवा सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन डिवाइडर पर ही अटक गया। घटना के बाद…

Read More

उदित वाणी, पटना : बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कैंपस के पास फायरिंग की घटना सामने आई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. यह घटना ऐसे स्थान के पास हुई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र माना जाता है. खान सर का कैंपस पटना के…

Read More

उदित वाणी, भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार अब जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य के सभी रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम और अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाना और आम लोगों को पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार को लोक सेवा भवन में महानिरीक्षक पंजीकरण (आईजीआर) के अंतर्गत प्रस्तावित स्मार्ट निगरानी प्रणाली की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में ‘जनशिकायत निवारण दिवस’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं स्वयं सुनीं. उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. शिविर के दौरान कई संवेदनशील मामलों का मौके पर ही ऑन-स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का आदेश…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जिले के वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों की बेहतर देखभाल, पुनर्वास एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) श्री राजीव रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय एवं हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के बीच बेलाजुड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन के उपयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते के तहत बेलाजुड़ी पीएचसी भवन के प्रथम तल पर जेरियाट्रिक (वृद्धजन) केयर सेंटर स्थापित एवं संचालित किया जाएगा. भूतल पर पीएचसी और प्रथम तल पर चलेगा जेरियाट्रिक केयर…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि घोटाले की विशेष ऑडिट कर रहे अकाउंटेंट जनरल (एजी) को राज्य सरकार अब तक जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रही है, जिससे जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने लंबे समय तक कार्रवाई करने में आनाकानी की और दबाव बढ़ने…

Read More

उदित वाणी, हजारीबाग : हजारीबाग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और ठगी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन की सघन जांच करने पर करोड़ों रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (वित्तीय लेन-देन) और कई संदिग्ध सट्टेबाजी आईडी (Betting IDs) का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. ममेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ मिलकर चला रहा था नेटवर्क पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार अपने ममेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ मिलकर इस अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को संचालित करता…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर ने आज आरआईटी थाना के नए थाना प्रभारी पद का प्रभार ग्रहण किया. श्री पराशर ने निवर्तमान थाना प्रभारी संजीव कुमार की जगह ली है, जिन्हें यहाँ से स्थानातंरित कर खरसावाँ थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, थाना प्रभारी पद का प्रभार लेने के बाद श्री पराशर ने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया है. साथ हीं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नशाखोरी पर अंकुश, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा असामाजिक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हालचाल जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचे. अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती गीता बालमुचू से मुलाकात कर उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम से भी विस्तृत बातचीत की और चल रहे उपचार व स्वास्थ्य सुधार संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की. शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, डॉक्टरों को दिए निर्देश…

Read More