
उदित वाणी, रांची: जेएसएससी द्वारा जनवरी माह में दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षायें आयोजित किये जाने की घोषणा की की गई. इनमें माध्यमिक आचार्य नियुक्ति और तकनीकी स्नातक स्तरीय परीक्षा शामिल है. आयोग ने संभावित तिथियां जारी करते हुए अभ्यर्थियों को लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी है.
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयेजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में संभावित है. इस परीक्षा के माध्यम से 1373 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई नए बिषयों के शिक्षकों की भी बहाली होगी. वहीं झारखंड तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 नियमित एवं बैकलाग का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा. इसमें कुल 492 पदों के लिए परीक्षा होगी.
