
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के छात्र अमन कुमार का चयन राजकोट, गुजरात की प्रसिद्ध कंपनी ज्योति मशीनिंग में इंजीनियर पद पर हुआ है। यह कंपनी लेथ मशीन, सीएनसी मशीन तथा आधुनिक मशीनी उपकरणों के निर्माण के लिए देशभर में प्रतिष्ठित है।
अमन कुमार ने 1 दिसंबर को कंपनी में अपना योगदान दे दिया है। चयन की यह उपलब्धि संस्थान के लिए भी गौरवपूर्ण है।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) बी. कुमार, उप निदेशक सुजय कुमार तथा सभी छात्रों और शिक्षकों ने अमन को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।
Advertisement
<

