
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): रविवार को रांची के बुंडू स्थित सूर्य मंदिर परिसर में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को विहंगम योग युवा संत समाज के युवा प्रमुख नीरज मिश्रा द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ ‘स्वर्वेद’ भेंट किया गया। इस अवसर पर नीरज मिश्रा ने कहा कि स्वर्वेद एक ऐसा आध्यात्मिक ग्रंथ है, जिसमें मानव जाति के उत्थान हेतु ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का सार निहित है। इसके श्रवण से शुभ संस्कारों का उदय होता है और विहंगम योग की साधना से व्यक्ति को परम शांति और आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है।
स्वर्वेद प्राप्त कर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने हर्ष व्यक्त किया। उनके परिजनों ने भी वाराणसी में निर्माणाधीन स्वर्वेद महामंदिर धाम के बारे में जानकारी होने की बात कही। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण और संवाद का विशेष माहौल रहा।

