
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आदित्यपुर_01 के रोड नंबर_21 (आकाशवाणी चौक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने के रास्ते में) में शिव मन्दिर के पास स्थित मकान संख्या 26/2_1 के पूजा घर में अचानक आग लग गई. और पूरा घर धुंआ से भर गया. घर में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार, आज सुबह संबंधित मकान से धुंआ निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने मकान मालिक को सूचित किया, उसके बाद मकान मालिक नींद से जागे.
वहीं, एकत्रित स्थानीय लोगों के द्वारा अपने स्तर से आग बुझाने का काम शुरु कर दिया गया. जबकि आग बुझाने के लिए आदित्यपुर पुलिस की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी स्थल पर पहुंची. संबंधित मकान स्व विमल पंडित का बताया जाता है, जहां वर्तमान समय में उनके परिवार के सूरज प्रजापति रहते हैं. मकान में दो दुकान भी निर्मित है, जिसे किराए पर दिया गया है. अग्निशमन विभाग के सूत्रों का मानना है कि संभवतः शॉट सर्किट अथवा घर के अंदर निर्मित पूजा घर मे दिया_बत्ती की वजह से उक्त घटना घटित हुई होगी.

