
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (जलाडो) एवं अधिवक्ताओं के एक शिष्टमण्डल ने आज झारखंड सरकार के प्रतिनिधि एवं सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा झारखंड स्थापना के सिल्वर जुबली के उपलक्ष में उन्हें बधाई एवं शुभकामना दिया.
इस अवसर पर जलाडो के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजेश बिहारी सहाय, डी एन ओझा, मनोज कुमार, मनोज कुमार महाली, गौरव कुमार सहित कई अधिवक्ता शामिल थे. जलाडो के अध्यक्ष सह जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश का मानना है कि झारखंड बनने के बाद झारखंड एवं सरायकेला-खरसावां जिला में विकास के कई ऐतिहासिक काम हुए हैं, जिससे आम जनता में खुशी है एवं झारखंड के 25 वर्ष पूरा होने पर लोगों में उत्साह भी है. संस्था को उम्मीद है की आने वाले समय में भी आम जनता के सहयोग से झारखंड और भी तरक्की करेगा एवं समाज में भाईचारा एवं उन्नति कामयाब होगा.

