
पुस्तकों की खरीददारी पर कम से कम 10 फीसदी छूट मिलेगी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टैगोर सोसायटी की ओर से 39 वें जमशेदपुर पुस्तक मेला का शुभारंभ 14 नवम्बर शुक्रवार को शुरू होने जा रहा है. 23 नवम्बर तक चलने वाले इस मेले का आयोजन रवीन्द्र भवन साकची में होगा. इस पुस्तक मेला में 67 से ज्यादा प्रकाशक हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला, उर्दू और संथाली में पुस्तकें लेकर आ रहे हैं.
मेले में भाग लेने वाले प्रकाशक
चित्रलेखा, चौधरी बुक डिस्ट्रिब्यूटर्स, विभा प्रकाशन, रीड मोर, क्रेजी विजडम, द न्यू बुक कॉर्नर, मरमेड बुक्स, स्पर्धा प्रकाशन, सेल्यूलायड चैप्टर, रामकृष्ण मिशन, अहमदिया इंटरनेशनल बुक, नवनीत एजुकेशन लिमिटेड, ऑस्ट्रिच, ब्लूमबरी, सिमोन एंड शचर, अल्बाट्रोस, एसेंट, पुस्तक मंजुषा, न्यू बुक वर्ल्ड, नवीन प्रकाशन, सुवर्ण बुक कॉर्नर, फ्यूचर, गुड वर्ड बुक, फोनिक्स, प्रकाशन संस्थान, वाणी प्रकाशन, सस्ता साहित्य मंडल, गीता प्रेस, विकल्प प्रकाशन, वर्ड्स, द पॉल मेडिकल, गिरिजा लाइब्रेरी, ग्रीन पिंच पब्लिकेशंस, दीप प्रकाशन, सन बर्ड, इंटरनेशनल बुक डिस्ट्रिब्यूटर्स, वूडपेकर, पेंगुइन, बुक क्विस्ट, हॉर्पर कॉलिंस, डेज पब्लिशिंग, आनंदा पब्लिशर्स, कामिनी प्रकाशन, पतित पावन बुक, रोहिणी पब्लिकेशंस, श्री अरविंदो सोसायटी, ओशो ध्यान केन्द्र, साहित्य मंदिर, पात्र भारती, रोहित बुक कंपनी, ऑक्सफोर्ड, गरूड़ प्रकाशन, डीके बुक सेंटर, क्लासिक बुक, रॉय बुक, टैगोर, मधुर संदेश संगम, श्री कबीर ज्ञान प्रकाशन, कौरव, मित्रा एंड घोष, अल्पना, कृष्णमूर्ति फाउंडेशन, संथाल बुक.
इन जगहों से आ रहे
दिल्ली, कोलकाता, पटना, गिरिडीह, गोरखपुर, रांची और झाड़ग्राम
प्रवेश शुल्क-10 रूपए
विद्यार्थियों के लिए प्रवेश फ्री
मेला का समय-सोमवार से शुक्रवार-अपराह्न 2 बजे से रात 8.30 बजे
शनिवार-रविवार-सुबह 10 बजे से रात 8.30 बजे
पुस्तकों की खरीददारी पर डिस्काउंट-10 फीसदी न्यूनतम
एनआईटी के निदेशक करेंगे मेले का उदघाटन
इस साल जमशेदपुर पुस्तक मेले का उदघाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक डॉ.गौतम सूत्रधार करेंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक अमित श्रीवास्तव होंगे. मेले के खुलने का समय दोपहर 2 बजे से रात 8.30 बजे तक होगा. वीकएंड यानि शनिवार-रविवार को मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात 8.30 बजे तक रहेगा.
मेले में कई आयोजन भी होंगे
महासचिव आशीष चौधरी ने बताया कि इस साल भी मेले में कई आयोजन होंगे. इनमें हिन्दी सेमिनार के अलावा विभिन्न पुस्तकों का विमोचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.

