
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा आज झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव के सुपुत्र और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र (भागलपुर) से महागठबंधन राजद के प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में कहलगांव नगर पंचायत के सभी 17 वार्ड में जोरदार तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा स्थानीय लोगों से लालटेन छाप पर बटन दबाकर महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई. वहीं, श्री सिंह के द्वारा आज कहलगांव नगर पंचायत अंतर्गत गंगा नदी के किनारे अवस्थित इलाकों में भी श्रीमती शारदा निषाद के साथ सघन चुनाव प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान कालीघाट स्थित स्टीमर यात्रियों से मुलाकात की गई तथा उनसे राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को लालटेन बटन पर वोट देने की अपील की गई. जनसंपर्क अभियान के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनने के बाद युवाओं को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. बल्कि बिहार में सभी परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी. माई_बहिन मान योजना के तहत माता_बहनों को ₹2,500 प्रति माह मिलेंगे. और कहलगांव एनटीपीसी के सीएसआर फंड से पूरे कहलगांव क्षेत्र का विकास कराया जाएगा. जनसंपर्क अभियान में राजद नेता देव प्रकाश, सकला मार्डी, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, मनोज चौरसिया, सत्येंद्र प्रभात भी उपस्थित थे.

